श्वेत साड़ियों में लिपटी
बैठी मिल जाती हैं
उदासियाँ
बड़े मन्दिरों वाले
वृंदावन की
कितनी सँकरी गलियाँ
किसने
यहाँ इन्हें पहुँचाया
हर अपना
बन गया पराया
जाने कैसी सजा मिली है
कुछ भी नहीं
समझ में आया
इनके
अवचेतन में गुम हैं
पीहर-नैहर की
सब गलियाँ
गंगा-जमुना
सिमट गई है
कंचे-सी उभरी आँखों में
सागर का खारापन
किसने बाँधा
सपनीली पाँखों में
अपने स्वारथ की
जुगाड़ में
और
धर्म की इसी आड़ में
तहस-नहस कर दी
अपनों ने
इनके
सपनों की पंखुड़ियाँ
लिये कटोरा
बैठी रहती हैं
कुछ सिक्कों की
तलाश में
साँझ ढले पहुँचेगीं
मुट्ठी भर चावल की
बड़ी आस में
छप्पन भोग
सजे रहते हैं
पर
कहने वाले कहते हैं
ऊपर वाले ने
कर डालीं
क्यों इतनी
खण्डित प्रतिलिपियाँ
-डा० जगदीश व्योम
बैठी मिल जाती हैं
उदासियाँ
बड़े मन्दिरों वाले
वृंदावन की
कितनी सँकरी गलियाँ
किसने
यहाँ इन्हें पहुँचाया
हर अपना
बन गया पराया
जाने कैसी सजा मिली है
कुछ भी नहीं
समझ में आया
इनके
अवचेतन में गुम हैं
पीहर-नैहर की
सब गलियाँ
गंगा-जमुना
सिमट गई है
कंचे-सी उभरी आँखों में
सागर का खारापन
किसने बाँधा
सपनीली पाँखों में
अपने स्वारथ की
जुगाड़ में
और
धर्म की इसी आड़ में
तहस-नहस कर दी
अपनों ने
इनके
सपनों की पंखुड़ियाँ
लिये कटोरा
बैठी रहती हैं
कुछ सिक्कों की
तलाश में
साँझ ढले पहुँचेगीं
मुट्ठी भर चावल की
बड़ी आस में
छप्पन भोग
सजे रहते हैं
पर
कहने वाले कहते हैं
ऊपर वाले ने
कर डालीं
क्यों इतनी
खण्डित प्रतिलिपियाँ
-डा० जगदीश व्योम
2 comments:
इनका दर्द शायद किसी को नही दीखता
मार्मिक प्रस्तुति है आदरणीय
Post a Comment